वॉशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को राष्ट्र को संबोधित किया। ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने इराक में जो हमला किया, उसमें कोई अमेरिकी सैनिक नहीं मारा गया। उन्होंने कहा कि ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी को पहले ही मार देना चाहिए था, क्योंकि वह अमेरिकी ठिकानों पर हमले की साजिश रच रहा था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम ईरान को कभी परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे।
ईरान ने बुधवार सुबह इराक में के अल असद और इरबिल में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर 22 मिसाइलें दागीं। ईरान ने दावा किया कि इस हमले में 80 अमेरिकी सैनिक मारे गए। ट्रंप ने कहा- मेरे आदेश पर दुनिया के सबसे बड़े आतंकी सुलेमानी की हत्या की गई। उसे बहुत पहले मार दिया जाना चाहिए था। वह अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमला करना चाहता था। ईरान पर कड़ा प्रतिबंध लगा रहेगा। शुक्रिया के बदले वे 'डेथ टू अमेरिका' बोल रहे थे। सुलेमानी ने आतंक को बढ़ावा दिया।
परमाणु हथियार बनाने का ख्वाब छोड़े ईरान: ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु ताकत बनने का ख्वाब छोड़ देना चाहिए। ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। आतंकवाद के खिलाफ ईरान को भी साथ आना चाहिए। सुरक्षा परिषद के सदस्यों..रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन को हमारा साथ देना चाहिए। मिडिल ईस्ट में शांति और स्थिरता बेहद जरूरी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37MwVPN

0 Comments