चेन्नई. तमिलनाडु पुलिस कीक्यू ब्रांच ने बुधवार को एक ‘जिहादी' मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इनमें से3 आरोपियों को बेंगलुरु से और 5को तमिलनाडु सेहिरासत में लिया गया। ये देश भर मेंहमले को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके पास से पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किएहैं। सभी आरोपियों को एक स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

तमिलनाडु पुलिस को खुफिया विभाग ने पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग देश के विभिन्न हिस्सों में जिहादी हमला करने की योजना बना रहे थे। अचानक ये सब पिछले महीने खुफिया विभागकी नजर से बच निकले थे। इसके बाद पुलिस इनकी तलाश में जुट गई।

कई राज्यों में चलाया गया ऑपरेशन-पुलिस

गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ तमिलनाडु के हत्याकांड समेत कुछ सांप्रदायिक मामलों में संलिप्त थे। इस मॉड्यूल के सदस्यों ने कर्नाटक के अपने सहयोगियों के साथ मिलकर देश के विभिन्न हिस्सों में जाना शुरू कर दिया था। पुलिस ने इनकी गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए एक ऑपरेशन चलाया। संबंधित राज्यों को इसकी जानकारी दी और उनके सहयोग से बुधवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तमिलनाडु पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर ‘जिहादी’ मॉड्यूल के सदस्यों को गिरफ्तार किया।


from Dainik Bhaskar /national/news/tamilnadu-police-busted-jihadi-module-8-accused-arrested-there-was-a-plan-of-attack-across-the-country-126467544.html