कोलकाता. बंगाल की विश्वभारती यूनिवर्सिटी में बुधवार को नागरिकता कानून (सीएए) से जुड़ी बैठक में हिस्सा लेने गएभाजपा सांसद स्वप्न दासगुप्ता का छात्रों ने विरोध किया। माकपा समर्थित एसएफआई के सदस्यों ने उनके कार्यक्रम को रोक दिया। इसके बादउन्हें एक कमरे में बंद करना पड़ा। दासगुप्ता ने कहा कि बाहर छात्रों की भीड़ ने उन्हें घेर रखा है।
उन्होंने ट्वीट किया- एक शांतिपूर्ण बैठक में भीड़ का हमला करना कैसा लगता है? यह तब हुआ जब विश्वभारती यूनिवर्सिटी में मैं सीएए से जुड़ी बैठक को संबोधित कर रहा था। मुझे कमरे में बंद कर दिया गया।
How does it feel to have a mob attack a peaceful meeting on CAA and intimidation students? This is what is happening to a meeting I am addressing at Vishwa Bharati now. Locked into room now with mob outside.
— Swapan Dasgupta (@swapan55) January 8, 2020
छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कुलपति भी मौजूद थे
राज्यसभा सांसद ‘द सीएए-2019: अंडरस्टैंडिंग एंड इंटरप्रिटेशन’ पर आयोजित कार्यक्रम में बोलने आए थे। जैसे ही दासगुप्ता कैंपस में पहुंचे छात्रों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान कुलपति विद्युत चक्रवर्ती भी मौजूद थे।कार्यक्रम 3.30 बजे होना था।
भाजपा और हिंदुत्व की ताकतों के खिलाफविरोध जारी रखेंगे: प्रदर्शनकारी
एसएफआई इकाई के नेता सोमनाथ साव ने कहा कि छात्र विश्वभारती की जमीन पर समुदायों के बीच नफरत को बढ़ावा देने वाले किसी को भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम भाजपा और हिंदुत्व की ताकतों के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेंगे। एक शिक्षक ने कहा कि दासगुप्ता को एक गेस्ट हाउस में रखा गया है, क्योंकि बाहर प्रदर्शन हो रहा है।
1921 में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित विश्व भारती एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/protests-against-bjps-swapan-dasgupta-at-visva-bharati-stalls-lecture-on-caa-126467528.html

0 Comments